Monday, October 28, 2024

FIFA WORLD CUP 2022:  स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा पुर्तगाल, गोंजालो रामोस ने इस  विश्व कप की पहली हैट्रिक की 

FIFA WORLD CUP 2022: खाड़ी देश कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वा कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया है। वह 16 साल के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पहला विश्व कप था। अब वह संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में खेल रहे हैं और उनकी टीम एक बार फिर से क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। पुर्तगाल के लिए मैच के हीरो गोंजालो रामोस रहे। उन्होंने तीन गोल दागे। यह इस विश्व कप की पहली हैट्रिक है।

 

16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है पुर्तगाल

पुर्तगाल की टीम ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। उसने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वह 16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल खेली थी। तब वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। पुर्तगाल की टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया।

 

गोंजालो रामोस ने किए तीन गोल

पुर्तगाल के लिए मैच में गोंजालो रामोस ने तीन गोल किए। वह पहली बार शुरुआती एकादश में शामिल हुए। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया। उनके ऊपर भारी दबाव था, लेकिन रामोस ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया।

 

दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा (गोलकीपर) डिओगो डालोट, रुबेन डियाज, पेपे (कप्तान), राफेल गुएरेरो, विलियम कार्वाल्हो, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, गोंसालो रामोस।

स्विट्जरलैंड: यान सोमर (गोलकीपर), एडमिल्सन फर्नांडीस, फैबियन शाएर, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीलर, ग्रैनिट जाका (कप्तान), जिब्रिल सो, जादरान शकीरी, रुबेन वर्गास, ब्रील एम्बोलो।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...