Sunday, October 27, 2024

FIFA World Cup 2022: आखीर क्यों दक्षिण कोरिया के खिलाफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खेलने पर है संशय, जाने

FIFA World Cup 2022:पुर्तगाल की टीम ने खाड़ी देश कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट राउंड में अपनी जगह बनाने ली है। अब उसे अपने अंतिम ग्रुप मैच में दो दिसंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलना है। उस मैच में कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खेलने पर संशय है। उन्होंने बुधवार को अपनी टीम के साथियों के अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। वह इस विश्व कप के दो मैचों में एक गोल कर चुके हैं।

खास तरह की रिकवरी में लगे हैं रोनाल्डो

रोनाल्डो के अभ्यास नहीं करने पड़ने पर पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने कहा कि वह खास तरह से रिकवरी में लगे हैं। रोनाल्डो ने घाना के खिलाफ टीम के पहले मैच में पेनल्टी पर गोल किया था। पुर्तगाल ने अपने दूसरे मैच में उरुग्वे को 2-0 से हराकर अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई किया। इसमें रोनाल्डो ने एक गोल का दावा किया था, लेकिन गेंद ने उन्हें नहीं छुआ था। गोल उनके साथी ब्रुनो फर्नांडिस के नाम पर दर्ज हुआ।

दक्षिण कोरिया के खिलाफ एक अंक पुर्तगाल को रख सकता है शीर्ष स्थान पर

शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ एक अंक उन्हें शीर्ष स्थान पर रख सकता है। अगर घाना अगर मैच तीन गोल के अंतर से जीत लेता है तो पुर्तगाली टीम दूसरे स्थान पर रह सकती है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि पुर्तगाल के प्रशिक्षण सत्र में 21 वर्षीय स्ट्राइकर गोंजालो रामोस अभ्यास कर रहे थे। वह रोनाल्डो की अनुपस्थिति में खेल सकते हैं।

रोनाल्डो को मिला है 500 मिलियन डॉलर का ऑफर

 बुधवार को रोनाल्डो और सऊदी अरब के क्लब अल-नासर से जुड़ी खबरें सामने आईं। इसमें कहा गया कि सऊदी क्लब ने उन्हें ढाई साल के लिए टीम से जुड़ने का प्रस्ताव भेजा है। स्पेन के अखबार के मार्का के मुताबिक, रोनाल्डो को 500 मिलियन डॉलर (करीब 4200 करोड़ रुपये) का ऑफर मिला है। अगर रोनाल्डो करार कर लेते हैं तो उन्हें प्रत्येक सीजन के लिए 200 मिलियन डॉलर मिलेंगे। रोनाल्डो अपनी पूर्व टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड के पिछले सप्ताह अपना अनुबंध समाप्त करने के बाद एक नई टीम की तलाश में हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...