Sunday, October 27, 2024

साल के अंत में रैंकिंग में शीर्ष पर रहेंगे 19 साल के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज , यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Carlos Alcaraz: स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज इस साल एक खास उपलब्धि अपने नाम करने जा रहे हैं। वह साल के अंत में एटीपी रैंकिंग में पहले नंबर रहेंगे। इसके साथ ही वह दुनिया के पहले खिलाड़ी होंगे, जो 19 साल की उम्र में किसी साल के अंत में एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर होंगे। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बनेंगे।

अल्कारेज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट थे सबसे कम उम्र के एटीपी वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी 

एटीपी फाइनल 2022 में राफेल नडाल को फेलिक्स ऑगर-अलियासिम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही नडाल सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए और इस साल के अंत तक अल्कारेज का एटीपी रैंकिंग में पहला स्थान पक्का हो गया। अल्कारेज से पहले सबसे कम उम्र के एटीपी वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट थे, जो साल 2001 के अंत में नंबर1 टेनिस खिलाड़ी बनने के समय 20 साल, 275 दिन के थे।

 

साल के अंत में नंबर एक बनने वाले 18वें खिलाड़ी होंगे अल्कारेज

इस बार आखिरी एटीपी चैलेंजर्स टूर इवेंट के बाद पांच दिसंबर को टेनिस का सीजन खत्म होगा। इस समय अल्कारेज की उम्र 19 साल, 214 दिन होगी। अल्कारेज 18वें खिलाड़ी होंगे, जो साल के अंत में नंबर एक बनेंगे। 2003 में एंडी रोडिक ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद से ‘बिग फोर’ खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और एंडी मरे ने ही इस पर कब्जा जमाया था। अब अल्कारेज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

 

यह उपलब्धि हासिल करने बाले स्पेन के दूसरे खिलाड़ी होंगे अल्कारेज

वह नडाल के बाद स्पेन के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। नडाल साल 2008, 2010, 2013, 2017 और 2019 में साल के अंत में विश्व नंबर एक खिलाड़ी बने थे।

इन खिताबों को अपने नाम कर चुके है 19 साल के अल्कारेज

2021 में नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स जीतने के बाद अल्कारेज ने रियो ओपन में जीत हासिल की और सबसे कम उम्र के एटीपी 500 चैंपियन बने। इसके बाद, अल्कारेज ने मियामी में अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीता। उन्होंने 2022 में दो मास्टर्स 1000 खिताब और पांच समग्र खिताब अपने नाम किए। मई में मैड्रिड ओपन के दौरान उन्होंने नडाल, जोकोविच और एलेक्जेंडर ज्वेरेव जैसे दिग्गजों को हराकर ट्रॉफी हासिल की।

10 टेनिस खिलाड़ियों के खिलाफ अल्कारेज ने 14 मैच में नौ जीते

हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा पल यूएस ओपन में आया, जहां उन्होंने ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। 1990 में 19 वर्षीय पीट सम्प्रास के बाद से वह यूएस ओपन जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं। वह सबसे कम उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। राफेल नडाल इस मामले में पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2005 में फ्रेंच ओपन जीता था। इस साल अल्कारेज का रिकॉर्ड 57-13 का है। टॉप 10 टेनिस खिलाड़ियों के खिलाफ अल्कारेज ने 14 मैच में नौ जीते हैं।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...