Saturday, October 26, 2024

Asian Boxing Championship: 81+ किलोग्राम भारवर्ग में  अल्फिया खान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया , टूर्नामेंट में भारत के लिए महिलाओं में चौथा गोल्ड

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला बॉक्सर्स  शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत की स्टार बॉक्सर अल्फिया खान ने 81+ किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह इस टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं को मिला चौथा स्वर्ण है। यह टूर्नामेंट जॉर्डन के अम्मान में खेला जा रहा है। फाइनल में जज ने विपक्षी खिलाड़ी जॉर्डन की इस्लाम हुसैली को पहले राउंड में डिस्क्वालिफाई कर दिया था। इसी के साथ उन्होंने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के कुल पदकों की संख्या सात पहुंचा दी।

लवलीना बोरगोहेन ने भी स्वर्ण पदक किया अपने नाम  

इससे पहले ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखिबा को 5-0 से हरा दिया था। यह उनका इस टूर्नामेंट में पहला स्वर्ण पदक रहा। इससे पहले वह 2017 और 2021 में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीत चुकी हैं।
वहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप की स्वीटी बूरा और परवीन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मिनाक्षी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वीटी ने फाइनल में कजाखस्तान की गुलसया येरजाहन को 5-0 से हराया। उन्होंने 2015 में इस टूर्नामेंट में रजत और 2016 में कांस्य पदक जीता था।
वहीं, 63 किलोग्राम भारवर्ग में 22 साल की परवीन ने जापान की किटो माई को 5-0 से हरा दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह उनका पहला एशियन मेडल है। 52 किलोग्राम भारवर्ग में मिनाक्षी को जापान की किनोशिता रिंका ने 4-1 से हराया। इस तरह मिनाक्षी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...