Friday, October 18, 2024

कैडेट विश्व चैंपियनशिप में भारत की जूडो खिलाड़ी लिंथोई चनंबम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

मनीष गोस्वामी नई दिल्ली | Linthoi Chanambam create history : भारत की जूडो खिलाड़ी लिंथोई चनंबम विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 57 किग्रा वर्ग में ब्राजील के बियांका रीस को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। लिंथोई ने 1-0 से मैच अपने नाम किया। वह विश्व चैंपियनशिप में किसी भी उम्र की गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी है।

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम का हिस्सा है लिंथोई

Linthoi Chanambam create history

लिंथोई टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम का हिस्सा हैं। यह स्कीम देश के खिलाड़ियों को बेहतर बनाने और उन्हें अच्छी सुविधाएं देने के लिए बनाई गई है, जिससे खिलाड़ियों को तैयारी में मदद मिले। इस स्कीम के तहत चुनिंदा खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। इस स्कीम का उद्देश्य यह है कि देश के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतें और पोडियम में खड़े होकर प्रतियोगिता का अंत करें। भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया कि लिंथोई टारगेट पोडियम स्कीम का हिस्सा हैं।

लिंथोई चनंबम की उपलब्धियां

लिंथोई चनंबम ने नवंबर 2021 में उन्होंने चंडीगढ़ में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद जुलाई 2022 में उन्होंने एशियन कैडेट जूनियर जूडो चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2021 में एशिया-ओशिनिया जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक और 2021 एशिया-ओशिनिया कैडेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। उन्होंने 2018 में सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता है। लिंथोई देश की उभरती हुई खिलाड़ी है जिनसे देश को आने वाले वक्त में काफी उम्मीदें है।

Read More : एशिया कप में अफगानिस्तान ने किया जीत से आगाज, एकतरफा मुकाबले में श्री लंका को 8 से हराया

Also Read : नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास, खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

Also Read : वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सेमी फाइनल में हारी सात्विक-चिराग की जोड़ी, कांस्य पदक जीतने में रही सफल

Also Read : फीफा ने भारतीय फुटबॉल संघ से हटाया बैन, भारत में ही आयोजित होगा U17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...